हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    शरीरदानी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    The relatives of the body donor sachkahoon

    नामचर्चा कर दी माता अंग्रेज कौर इन्सां को श्रद्धांजलि

    डबवाली (सच कहूँ/गुरसाहब इन्सां)। शुक्रवार को उपमंडल के गांव देसूजोधा में स्थित नाम चर्चा घर में माता अंग्रेज कौर इन्सां के निमित्त नाम चर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा के पश्चात ब्लॉक कमेटी की ओर से शरीरदानी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भंगीदास इकबाल सिंह ने पवित्र नारा लगाकर नामचर्चा की शुरुआत की। इस मौके पर मक्खन सिंह श्री जलालआना साहब, जगदीप सिंह ओढां, सेवादार महावीर इन्सां, कुलवंत, धर्मा इन्सां, मुंशी इन्सां, बंता इन्सां, 15 मेंबर पवन इन्सां, गमदूर इन्सां , ब्लॉक भंगीदास गुरबचन सिंह इन्सां व साध-संगत ने माता अंग्रेज कौर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर शरीर दानी व नेत्रदानी माता के परिवार की तरफ से 7 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इसके अलावा परिवार की तरफ से एक फ्रीजर नामचर्चा घर में भेंट किया गया। इस मौके पर ब्लॉक जिम्मेवारों व सेवादारों की तरफ से परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    The relatives of the body donor sachkahoon

    मानवता भलाई में जुटा शरीरदानी का पूरा परिवार: हरचरण सिंह

    45 मेंबर हरचरण सिंह ने कहा कि धन है वह माता जिसके बच्चे इस घोर कलयुग में भी अपने सतगुरु के वचनों पर अटल है व साध-संगत की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि माता जी की दी हुई शिक्षा के अनुसार आज उनका पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और तन मन धन से सेवा में लगा हुआ है। इस समय माता का एक बेटा गुरमेल सिंह गांव का भंगीदास है व दूसरा बेटा गमदूर सिंह ट्रैक्टर समिति में सेवा कर रहा है

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here