हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश …ताकि इ...

    …ताकि इस गर्मी प्यासा ना मरे कोई बेजुबान, नागपुर की साध-संगत ने लगाए पानी के सकोरे

    नागपुर(महाराष्ट्र)। प्रदेश भर में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए महाराष्टÑ के ब्लॉक नागपुर की साध-संगत ने बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाए। सभी ने अपने -अपने घरों में पानी के सकोरे लगाए। महाराष्ट्र के एक जिम्मेवार ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को भी पानी की बेहद जरूरत होती है। हमारे साथियों ने मिलकर इस पर विचार किया गया और अपने-अपने घरों की छतों पर सकोरे (पक्षियों के लिए पानी से भरा कटोरा) लगाए हैं। इनमें पक्षियों के लिए पानी और दाना डाला जाता है। यहां पक्षी झुंड बनाकर आते हैं और सकोर के ऊपर बैठकर दाना पानी लेते हैं।

    सकोरे ऊंचाई पर टांगे, ताकि बिल्ली और दूसरे जानवरों से वो सुरक्षित रह सकें

    उन्होंने आगे बताया कि पक्षियों की प्यास बुझाने के साथ ये भी जरूरी है कि उन्हें धूप से भी बचाया जाए। इसके लिए हम उनके लिए छायादार आश्रय-स्थल बना कर बालकनी में या बगीचे में पेड़ों की शाखाओं पर टांग सकते हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए आश्रय-स्थल बनाते वक्त ध्यान रखें, कि उसमें हवा आसानी से आती-जाती हो। इन्हें ऊंचाई पर टांगे, ताकि बिल्ली और दूसरे जानवरों से वो सुरक्षित रह सकें।

    उन्होंने कहा कि वैसे तो पक्षी बहुत मेहनती होते हैं और अपने लिए दाने की व्यवस्था खुद कर लेते हैं, लेकिन गर्मियों में जरूरी है कि उन्हें कम-से-कम उड़ना पड़े, वो जितना उड़ेंगे, उन्हें उतनी ही पानी की जरूरत होगी। पानी के साथ अगर हम उनके लिए खाना भी रख देंगे, तो उन्हें ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा, उनके लिए बनाए गए घर में उनके लिए दाना और पानी रखा जा सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here