हमसे जुड़े

Follow us

36 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश सिंगर मुससेवा...

    सिंगर मुससेवाला मर्डर केस में सन्दिग्ध उत्तराखंड से गिरफ्तार

    Sidhu Musewala sachkahoon

    देहरादून (एजेंसी)। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हुई हत्या (Moose Wala Murder Case) के मामले में पंजाब पुलिस ने देहरादून में सात सन्दिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस इनको लेकर वापस चली गई है। पुलिस सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने सोमवार पूर्वाह्न थाना पटेलनगर क्षेत्र में शिमला बायपास रोड स्थित नया गांव पेलियो में स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की मदद से इन लोगों को पकड़ा। इनमें एक स्थानीय पण्डित व्यक्ति भी है। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक न तो उत्तराखण्ड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता का फोन उठाया न ही सम्बंधित थाना प्रभारी ने। स्थानीय गोपनीय विभाग के सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिये गये छह युवक हेमकुण्ड साहिब की यात्रा से वापस आये हुये थे, जबकि एक स्थानीय है। इन सभी को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है। अब इसका खुलासा पंजाब में ही होने की सम्भावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here