हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भीषण गर्मी: झ...

    भीषण गर्मी: झुलसा रोग की चपेट में आई टमाटर की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता

    Crop Scorch Disease

    गर्मी की मार इस वक्त किसानो की मेहनत पर पानी फेर रही

    रादौर (सच/लाजपतराय)। भीषण गर्मी के कारण जहां आम आदमी बेहाल है। वही अब इस झुलसाती गर्मी ने फसलों पर भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जठलाना क्षेत्र में टमाटर की फसल इस वक्त झुलसा रोग की चपेट में है। किसानो की माने तो वे फसल को बचाने के लिए हर प्रकार की कोशिश कर चुके है। बावजूद इसके उनकी फसल लगातार सूखती जा रही है। जिससे उन्हें प्रति एकड़ हजारो रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। जठलाना क्षेत्र के कई गांव में किसान टमाटर की खेती करते है। क्षेत्र के टमाटर की प्रदेश सहित देश की कई सब्जी मंडियों में विशेष मांग है।

    गर्मी की मार इस वक्त किसानो की मेहनत पर पानी फेर रही है। बतादें की इस साल जहां किसानो को अब तक टमाटर की फसल का दाम भी पिछले सालों की अपेक्षा अच्छा मिल रहा था,वही अब गर्मी के कारण टमाटर की फसल में आई झुलसा बीमारी ने किसानो के दिन का चेन व रातों की नींद उड़ा दी है।

    क्षेत्र के टमाटर उत्पादक किसान पवन, सुनील, सुरेंद्र, मायाराम, सलिंद्र आदि ने बताया की इस साल टमाटर का भाव अच्छा मिल रहा है। उन्हें आशा थी कि इस बार वे पिछली बार के घाटे को भी इस बार फसल के अच्छे दाम से पूरा कर लेंगे। लेकिन गर्मी के कारण फसल में आई बीमारी ने उनके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया।

    उन्होंने बताया की इस समय उनकी टमाटर की प्रति क्रेट पांच सौ रुपये से सात सौ तक बिक रही हैं। बीमारी के कारण फसल की ग्रोथ रुक जाने से इसका उत्पादन प्रभावित होगा, जिस कारण उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान झेलना पड़ेगा। वही जब इस बारे जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार से बात की तो उन्होंने माना की इस समय फसल खराब होने का कारण सिर्फ मौसम में आई गर्माहट ही है। उन्होंने किसानो को फसल बचाने के लिए खेत में शाम को सिंचाई करने की सलाह दी है, ताकि खेत में नमी बने रहने के गर्म हवा का फसल पर अधिक प्रभाव न पड़े।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here