हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खेलो इंडिया य...

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चैंपियन बना हरियाणा

    • 52 गोल्ड सहित जीते कुल 137 पदक

    पंचकूला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के पंचकूला में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम में हरियाणा ने 52 गोल्ड के साथ पहला नंबर हासिल किया है और अपने प्रतिद्वंद्वी महाराष्ट्र को पछाड़ दिया है, जिसने 45 गोल्ड जीते हैं। महाराष्ट्र को इस बार 7 गोल्ड से हरियाणा ने पछाड़ने में कामयाबी हासिल की है। हरियाणा ने 52 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 कांस्य पदक लेकर कुल 137 पदक हासिल किए हैं जबकि महाराष्ट्र में 45 गोल्ड, 40 सिल्वर और 40 कांस्य पदक हासिल करके कुल 125 पदक प्राप्त किए है। इसी प्रकार, तीसरे नंबर पर कर्नाटक ने 22 गोल्ड, 17 सिल्वर और 28 कांस्य पदक हासिल करके कुल 67 पदक प्राप्त किए हैं। हरियाणा ने कुश्ती में जीते सबसे ज्यादा 38 पदक, जिनमें 16 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 कांस्य शामिल हैं। बॉक्सिंग में 10 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 कांस्य पदक लिए हैं जबकि एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 कांस्य मिले हैं। इसी प्रकार, जूडो में 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने लिए हैं तो साइक्लिंग में 2 गोल्ड और 6 कांस्य पदक हरियाणा को मिले हैं।

    • 125 मेडलों के साथ दूसरे स्थान पर रहा महाराष्ट्र

    ऐसे ही, स्विमिंग में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाडियों ने लिए हैं और शूटिंग में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हासिल किए गए हैं। इसी प्रकार, वेटलिफ्टिंग में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य और योगासन में 1 गोल्ड और 5 कांस्य राज्य के खिलाड़ियों ने लिए हैं। इसी तरह, थांग ता में 1 सिल्वर और 3 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने लिए हैं जबकि गतका में 1 गोल्ड, 3 सिल्वर प्रदेश के खिलाड़ियों ने लिए हैं। हैंडबॉल में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और हॉकी में 1 गोल्ड, आर्चरी में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हरियाणा के खिलाडियों ने लिया है। वही, बैडमिंटन में 1 गोल्ड और 1 कांस्य पदक हरियाणा ने लिए है जबकि फुटबॉल में 1 कांस्य और जिम्नास्टिक्स में 1 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने लिया है। ऐसे ही, कबड्डी में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर, टेबल टेनिस में 1 सिल्वर, टेनिस में 1 कांस्य और वॉलीबाल में 2 सिल्वर मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने लिए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here