हमसे जुड़े

Follow us

31.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी में फिल्...

    यूपी में फिल्मी कलाकार बन गया 25 हजार का इनामी बदमाश

    • हरियाणा एसटीएफ ने गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

    • पकड़ा गया आरोपी हत्या व चोरी की वारदातों में 30 साल से था फरार

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज )। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 25,000 रुपये के इनामी बदमाश व उद्घोषित अपराधी को गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी हत्या व चोरी की वारदातों में 30 साल से फरार था। पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि काबू किए गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ पासा के रूप में हुई है जो नारायणा, थाना समालखा, जिला पानीपत का निवासी है। आरोपी वर्ष 2007 से उत्तर प्रदेश की स्थानीय फिल्में टकराव, दबंग छोरा यूपी. व झटका जैसी 28 फिल्मों मे कलाकार की भूमिका निभा चुका है।

    आरोपी को एसटीएफ की एक टीम ने हरबंस नगर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से काबू किया जो पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपना नाम पता बदलकर रह रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ओमप्रकाश उर्फ पासा वर्ष 1984 में आर्मी के सिग्नल कोर से गैरहाजिर होने पर क्राइम की दुनिया में आया और वारदातों को अंजाम देने लगा। वर्ष 1988 में आरोपी को आर्मी द्वारा डिसमिस फ्रॉम सर्विस किया गया। इसने वर्ष 1992 में अपने साथी की लूट के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। इस संबंध में भिवानी जिले में केस दर्ज है। इसके बाद से अपना नाम पता बदलकर हरबंस नगर, गाजियाबाद में रहने लगा। आरोपी को आगामी कार्यवाही के लिए थाना सदर भिवानी के हवाले किया जाएगा।

    आरोपी पर दर्ज अभियोगों का विवरण-

    1. वर्ष 1986 में कार चोरी थाना शहर, सोनीपत
    2. वर्ष 1990 में मोटरसाइकिल चोरी थाना सदर, पानीपत
    3. वर्ष 1990 में मशीन चोरी थाना सदर, पानीपत
    4. वर्ष 1990 में बजाज चेतक स्कूटर चोरी थाना खरखौदा, सोनीपत
    5. वर्ष 1992 में 302 में थाना सदर, भिवानी में मामला दर्ज
    6. आरोपी पर 2 अभियोग राजस्थान में भी दर्ज है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here