हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश नेशनल हेराल्ड...

    नेशनल हेराल्ड आफिस समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, राहुल बोले डरने की जरूरत नहीं

    ED raids

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता समेत 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। दिल्ली में हेराल्ड हाउस पर छापेमारी की है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों का आह्वान किया है कि मोदी सरकार उसके खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है इसलिए उसकी तानाशाही से डरने की बजाय उसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को फेसबुक पर पोस्ट अपने एक संदेश में कहा कि आम जनता कांग्रेस की ताकत है और जिन लोगों को सरकार द्वारा सताया जा रहा है उन्हें खुद को अकेला समझने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस उनकी आवाज है और उनके साथ मिलकर उनकी लड़ाई लड़ेगी।

    कांग्रेस ने सरकार की नीतियों का विरोध किया तो उन्हें गिरफ़्तार करवाया गया

    उन्होंने कहा “तानाशाह के हर फरमान से जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश से हमें लड़ना है। आपके लिए, मैं और कांग्रेस पार्टी लड़ते आ रहे हैं, और आगे भी लड़ेंगे। आज देश में किन मुद्दों पर विचार-विमर्श होना चाहिए, ये आप अच्छे से जानते हैं क्योंकि सरकार की हर गलत नीति का असर आपके जीवन पर पड़ रहा है।” गांधी ने कहा कि कांग्रेस संसद के चालू सत्र में सरकार से जनता के सवालों के जवाब माँगना चाह रही थी लेकिन सबने देखा है कि कैसे सरकार ने विपक्ष के सदस्यों को निलंबित करवाया और जब कांग्रेस ने सरकार की नीतियों का विरोध किया तो उन्हें गिरफ़्तार करवाया गया। सदन स्थगित करवाया गया और कल जब चर्चा हुई भी तो सरकार ने साफ कहा कि ‘महंगाई जैसी कोई समस्या है ही नहीं’!

    क्या है मामला

    उन्होंने कहा, ‘देश बेरोजगारी की महामारी से जूझ रहा है, करोड़ों परिवारों के पास स्थिर आय का कोई साधन नहीं बचा। लेकिन सरकार सिर्फ़ एक ‘अहंकारी राजा’ की छवि चमकाने में अरबों रुपए फूंक रही है। महंगाई और ‘गब्बर सिंह टैक्स’ आम आदमी की आय पर सीधा प्रहार है। आज की वास्तविकता ये है कि आम इंसान अपने सपनों के लिए नहीं बल्कि दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। गांधी ने कहा कि सरकार चाहती है कि लोग बिना सवाल किए तानाशाह की हर बात को स्वीकार करें। उन्होंने कहा “मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं, इनसे डरने की और तानाशाही सहने की जरुरत नहीं है। ये डरपोक हैं, आपकी ताकत और एकता से डरते हैं, इसलिए उनपर लगातार हमला कर रहे हैं। अगर आप एकजुट हो कर इनका सामना करोगे, तो ये डर जाएँगे। मेरा आपसे वादा है, न हम डरेंगे और न इन्हें डराने देंगे।’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here