हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सोनीपत में फ्...

    सोनीपत में फ्लोर मिल संचालक को गोलियां से भूना

    Jind News
    सांकेतिक फोटो

    कार सवार हमलावरों ने गांव औरंगाबाद के पास वारदात को दिया अंजाम

    सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। जिला सोनीपत के औरंगाबाद गांव में खेल स्टेडियम के पास देर रात कार सवार फ्लोर मिल संचालक की हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग में फ्लोर मिल संचालक को करीब आधा दर्जन गोलियां मारी गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गांव औरंगाबाद निवासी दीपक (37 वर्ष) खेवड़ा गांव में फ्लोर मिल चलाते थे। सोमवार देर रात कार में सवार होकर गांव खेवड़ा से वह अपने गांव लौट रहे थे।

    जब दीपक गांव के बाहर खेल स्टेडियम के करीब पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी कार को रुकवा लिया। कार से उतारकर दीपक को वह करीब एक एकड़ दूर ले गए। वहां ले जाकर अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। वारदात को अंजाम देने का बाद हमलावर मौके से भाग निकले। मामले का पता लगने पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए हैं।

    कुछ माह पहले हुआ था झगड़ा

    बताया जा रहा है कि मृतक का कई माह पहले गांव के एक पक्ष से गाली-गलौज को लेकर झगड़ा हुआ था। दीपक ने उन्हें गली में गाली गलौज करने से रोका था। पुलिस उस मामले को लेकर भी जांच कर रही है। गोलियों का शिकार हुए दीपक के दो बच्चे हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here