हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश मनीष सिसोदिया...

    मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आप नेता मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड पिछले 9 घंटों से जारी है। सिसोदिया घर पर ही मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसी को एक्साइज डयूटी से जुड़े कुछ गोपनीय डॉक्यूमेंट हाथ लगे हैं। छापेमारी में सीबीआई को अहम दस्तावेज मिले है। मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। सिसोदिया पर शराब नीति में घोटाले का आरोप है। वहीं इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई छापे का मकसद शराब नीति नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके ‘शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल’ को रोकना है।? सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल तीन बार दिल्ली का चुनाव जीते हैं। दिल्ली में तीन बार भारतीय जनता पार्टी को धूल चटाने का काम किया है।

    पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीती। दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद केजरीवाल की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ रही है। पूरे देश में केजरीवाल का शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल पहुंच रहा है। पूरे देश में केजरीवाल के नाम पर लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। अभी 2 दिन पहले भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का अभियान शुरू किया। जिसके समर्थन में देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग जुड़ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भी हमें बड़ा समर्थन मिल रहा है।

    Manish Sisodia CBI

    सिसोदिया के घर सीबीआई छापे का मकसद ‘शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल’ को रोकना : आप

    आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई छापे का मकसद शराब नीति नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके ‘शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल’ को रोकना है। सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल तीन बार दिल्ली का चुनाव जीते हैं। दिल्ली में तीन बार भारतीय जनता पार्टी को धूल चटाने का काम किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीती। दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद केजरीवाल की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ रही है। पूरे देश में केजरीवाल का शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल पहुंच रहा है। पूरे देश में केजरीवाल के नाम पर लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। अभी 2 दिन पहले भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का अभियान शुरू किया।

    जिसके समर्थन में देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग जुड़ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भी हमें बड़ा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ रही है और चुनाव में जीत रहे हैं। एक के बाद दूसरे और तीसरे राज्य में पहुंच रहे हैं तो उसका सबसे बड़ा कारण दिल्ली का शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल है। दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य की क्रांति से परेशान होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रात में नींद नहीं आती। उनको सिर्फ एक ही चिंता लगी रहती है कि कैसे केजरीवाल को रोकना है? कैसे शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को रोकना है?

    केजरीवाल आपसे रुकने वाला नहीं

    आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि अब केजरीवाल आपसे रुकने वाला नहीं हैं और ना ही शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल रुकने वाला है। आपने हमारे स्वास्थ्य मंत्री को जिसने मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल पूरी दुनिया को दिया, उसको उठा करके जेल में डाल दिया। अब हमारे शिक्षा मंत्री को जेल में डालने की तैयारी है। शिक्षा मंत्री को जेल में डालने की तैयारी कैसे हुई? उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दो ऐसा क्षेत्र है, जहां पर केजरीवाल मॉडल पूरी दुनिया और पूरे देश में लोकप्रिय हो रहा है। अमेरिका का अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स नरेंद्र मोदी सरकार के बारे में छपता है कि कोरोना के दौरान लाखों लोगों की मृत्यु हुई। अमेरिका का अखबार मोदी सरकार की असलियत को पूरी दुनिया के सामने रखता है। वही अमेरिका का न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार कल मनीष सिसोदिया की फोटो के साथ दिल्ली के शिक्षा मॉडल और केजरीवाल मॉडल की चर्चा करता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here