हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री को मिले उपहार, सांकेतिक भाषा में देख, समझ सके दृष्टि बाधित दिव्यांग

    Narendra Modi

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को देश और दुनिया से मिले उपहारों की नीलामी के लिए राजधानी के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में चल रही प्रदर्शनी में इस बार दृष्टि बाधित दिव्यांगों के लिए सांकेतिक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। विगत चार साल से लगने वाली इस प्रदर्शनी में इस बार दृष्टि बाधित दिव्यांगों के लिए सांकेतिक भाषा के इस्तेमाल की शुरूआत अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर की गई।

    इस दिन को खास बनाते हुए दिव्यांगों के लिए कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें म्यूजिकल परफार्मेंस के अलावा पपेट शो, मैजिक शो का भी आयोजन शामिल था। पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अन्य दिव्यांग जन शामिल हुए और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह अनुभव उन सभी मासूमों के लिए पहला और बिल्कुल अगल था। जब बच्चों ने प्रधानमंत्री को मिले उपहारों को सांकेतिक भाषा में और अपने हाथों से छूकर उन्हें महसूस किया और उनसे जुड़ी जानकारी हासिल की।

    प्रधानमंत्री को मिले विशेष उपहार | Narendra Modi

    इन दिव्यांग बच्चों के साथ आए उनके शिक्षकों ने बताया कि इस दिन को ये बच्चे शायद ही कभी भुला पाएँ कि उनको अपने प्रिय प्रधानमंत्री को मिले विशेष उपहारों के बारे में जानने और उन्हें महसूस करने का अवसर मिला। यह दिन उनके लिए सदा के लिए यादगार बन गया है। राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय की निदेशक टेम्सुनारो जमीर ने बताया सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यहां कई तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन की शुरूआत की गई है। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर हमने मूक-बधिरों के लिए सांकेतिक भाषा में एक स्पेशल टूर्स प्रोग्राम डिजाइन किया था। इसके अलावा यहां आॅडियो गाइड ऐप के साथ साथ ब्रेल में यहां की चुनींदा चीजों की एक सूची भी रिलीज की है।

    यह भी पढ़ें – पोकरण में एएलएस 50 ड्रोन सिस्टम का हुआ परीक्षण

    1200 से ज्यादा सामानों को दर्शाया गया

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री (Narendra Modi) को मिले उपहारों को देखने का अधिकार सबको है और किसी भी कुदरती कमी के कारण उन्हें इससे वंचित नहीं रखा जा सकता। इसी को ध्यान में रखते हुए संग्रहालय ने यह शुरूआत की है कि उन्हें कभी इस बात का अहसास नहीं हो कि वे किसी भी तरह से किसी से कम है। समाज के इस वर्ग के लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से एक सामाजिक सेतू का काम किया जा रहा है।

    राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय सभी वर्गों के लिए एक लोकतांत्रिक स्थान है जहां हर किसी की पहुंच बराबर है। उन्होंने कहा कि यह मोदी के दूरदर्शी विचारों को साकार करने के लिए सभी समुदायों को बड़ी संख्या में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए यह बड़ी पहल है। यह प्रदर्शनी 17 सितंबर यानी मोदी के जन्मदिन से शुरू हुई थी और दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक चलेगी। इस नीलामी से प्राप्त होने वाली राशि को भारत सरकार द्वारा गंगा की सफाई के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम ह्यनमामि गंगेह्ण में लगाया जायेगा। इसमें 100 रुपये से लेकर 10 लाख तक के मूल्य वाले 1200 से ज्यादा सामानों को दर्शाया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here