हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home खेल राष्ट्रमंडल ख...

    राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शूटिंग की वापसी, कुश्ती बाहर

    Khelo Haryana Youth Games

    लंदन (एजेंसी)। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने बुधवार को विक्टोरिया 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिये खेल कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें शूटिंग ने वापसी की है जबकि कुश्ती को बाहर रखा गया है। सीजीएफ, आॅस्ट्रेलिया की एंर्ड्यू सरकार और राष्ट्रमंडल खेल आॅस्ट्रेलिया ने बताया कि तटीय रोइंग, गोल्फ और बीएमएक्स विक्टोरिया में अपना राष्ट्रमंडल खेल पदार्पण करेंगे। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 20 खेल और 26 शास्त्र होंगे, जिसमें नौ पैरा-स्पोर्ट शामिल हैं। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने कहा, ‘हम 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खेल कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए रोमांचित हैं, जिसमें विक्टोरिया 2026 द्वारा प्रस्तावित अतिरिक्त खेल एक विविध कार्यक्रम को पूरा करते हैं।उन्होंने कहा, ‘खेल प्रतिस्पर्धी और रोमांच से भरपूर होने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें:– मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया बनी सेना में हवलदार

    खेलों में एक व्यापक, पूरी तरह से एकीकृत पैरा स्पोर्ट कार्यक्रम, कोस्टल रोइंग, गोल्फ और बीएमएक्स की शुरूआत होने वाली है जबकि शूटिंग और 3७3 बास्केटबॉल वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘कार्यक्रम सीजीएफ के 2026-30 रणनीतिक रोडमैप का हिस्सा है, जो मेजबानों को नये खेलों का प्रस्ताव देने के लिए अधिक लचीलापन प्रदान करता है, विशेष रूप से विशिष्ट स्थानीय प्रासंगिकता वाले खेल जो सांस्कृतिक प्रदर्शन और सामुदायिक जुड़ाव बढ़ाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here