हमसे जुड़े

Follow us

32.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जींद में महिल...

    जींद में महिला की हत्या, दुराचार की आशंका

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के जींद से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के जींद के जुलाना में शामलों कलां स्टेडियम के पास एक महिला शव मिला है। जैसी ही सूचना पुलिस को मिली वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, महिला के साथ दुराचार होने का समाचार है, मृतका के शरीर पर चोट के निशान है।

    यह भी पढ़ें:– श्रद्धा हत्याकांड: जांच को सीबीआई को सौंपने की मांग वाली याचिका खारिज

    क्या है मामला

    आपको बता दें कि यह महिला बिहार की रहने वाली रीना गांव शामलो कलां मजदूरी का काम करती है। बताया जा रहा है कि यह महिला कल से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी, जिस पर उसके पति ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी थी। आज रीना का शव गांव के निकट झाड़ियों में पाया गया। जुलाना थाना पुलिस ने भट्टा मालिक सत्विंदर की शिकायतर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा शव

    जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तुरंत पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक महिला का शव पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उधर थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि घटना की सूचना के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, फिलहाल मृतक के शव को अस्पताल में रखवा दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here