हमसे जुड़े

Follow us

25.8 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update: इन राज्यों में बढ़ेगा सर्दी का सितम, बारिश का अलर्ट

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान, पंजाब, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में पारा लुढ़कने वाला है।

    देश की राजधानी में गिरेगा पारा | Weather Update Today 

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली वालों को अभी और ठंड का सामना करना पड़ेगा। लेकिन राहत की बात होगी कि अभी गुनगुनी धूप से थोड़ा आराम मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम और अधिकतक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

    इन राज्यों में हो सकती है बारिश

    Weather in Sirsa

    मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेन्नई, अंडमान, व निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

    डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

    Weather took a turn sachkahoon

    ठिठुरन बढ़ने के साथ-साथ वायरल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी बढ़ने लगी है। बदलते मौसम में अधिकतर लोग खांसी, बुखार, सर्दी, जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे मौसम में बुजुर्गों और बच्चों के लिए बहुत अधिक वायरल से ग्रस्त होने का खतरा है।

    क्योंकि तापमान में बदलाव होने का सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिलता है। खानपान की दृष्टि से सर्दी का मौसम हर व्यक्ति के लिए सबसे बेहतर बताया जाता है। इस मौसम में लगभग सभी हरी सब्जियां बाजार में आसानी से उपलब्ध रहती हैं।

    सेहत का रखें पूरा ध्यान: डॉ. मनीष | Weather Update Today 

    सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि सर्दी के मौसम में अपने आप को बचाए। अपने शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखे। हवा चलने पर घर से बाहर निकालने के परहेज करें।

    खानपान का विशेष ध्यान दें। अच्छी डाइट लें। सर्दी में बहुत से लोग पानी नहीं पीते हैं ऐसे में गर्म पानी जरूर पीए। ठंडी चीजें खाने से परहेज करें। गर्म पानी से नहाए। बच्चों की तरह बुजुर्गों का भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। उन्हें भी रोग जल्द चपेट में ले लेता है। ऐसे में उनका पूरा ध्यान रखें।

    कोविड के मरीज अभी नहीं है। बदलते मौसम से वायरल मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ रही है। सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, जुकाम से प्रभावित मरीज की है। सरसा नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1200 मरीजों की ओपीडी हो रही है।
    -डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, सरसा। Weather Update Today 

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here