हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ट्राईसिटी में...

    ट्राईसिटी में हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड!

    चंडीगढ़/मोहाली (सच कहूँ/एम के शायना) ट्राइसिटी में सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई। चंडीगढ़ मोहाली पंचकूला में हर जगह सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम ठंडा होने की वजह से चाय की दुकानों पर मजबूरीवश काम धंधे के लिए घरों से बाहर निकले लोगों की भीड़ लगी नजर आई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि न्यू ईयर से पहले ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को भी चंडीगढ़ में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी की भी बात कही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से हरियाणा पंजाब में ठंड और बढ़ेगी।

    कश्मीर में माइनस में तापमान

    श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पहलगाम में न्यूनतम तापमान -5.7 डिग्री दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर में चिल्ला-कलां का सीजन चल रहा है। 21 दिसंबर से शुरू इस सीजन का अंत 31 जनवरी को होगा। ये 40 दिन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के सबसे ठंडे दिनों में गिने जाते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here