हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी ने बताया ऐसे करें पेपरों की तैयारी

    MSG Tips For Study

    सवाल : पिता जी पेपरों की तैयारी के लिए टिप्स दें।
    पूज्य गुरु जी : एग्जाम में ढंग से पढ़कर जाएं। और जो पेपर है, उसमें जो सबसे बड़े प्रश्न यानि सबसे ज्यादा अंकों के हैं, उन्हें पहले करना चाहिए और जो छोटे-छोटे होते हैं, उनको बाद में करें। और सबसे जरूरी बात जो आपको आता है, उन प्रश्नों को पहले हल करें। इसके साथ ही टैंशन बिल्कुल ना लें, क्योंकि टैंशन में कई बार जो आता होता है, उसे भी भूल जाते हैं।

    सवाल : प्यारे पापा जी संचित कर्मों को कैसे बदलें?
    पूज्य गुरु जी : संचित कर्मों को बदलने के लिए प्रभु के नाम के अलावा और कोई तरीका नहीं है। प्रभु का नाम ही संचित कर्मों को बदल सकता है और सेवा करें, बेग़र्ज, नि:स्वार्थ भावना से पूरी सृष्टि से प्रेम करें।

    सवाल : पिता जी आपजी ने बताया कि 700 भजन लिखें हैं, क्या कुछ नई मूवी की स्क्रिप्ट भी लिखी है?
    पूज्य गुरु जी : सिर्फ भजन लिखे हैं, मूवी की तरफ ध्यान नहीं गया।

    सवाल : पिता जी कई बार होता है कि हमारे आसपास के लोग परेशान होते हैं, हम उनकी परेशानी को दूर करने के लिए क्या करें?
    पूज्य गुरु जी : बेटा, जहां तक संभव हो अगर सेवा, सुमिरन से उनका दु:ख दूर होता है तो जरूर कीजिये। अगर आप आर्थिक तौर पर मजबूत हैं और आपके द्वारा दी गई आर्थिक मदद उनको थोड़ा सा भी सुख पहुंचा सकती है तो जरूर ऐसा करना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here