हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बुजुर्ग मां क...

    बुजुर्ग मां को औलाद ने ठुकराया, डेरा श्रद्धालुओं ने दी पनाह

    nabha

     ब्लॉक की साध-संगत ने उठाया मजबूर महिला के कूल्हे के आॅपरेशन का बीड़ा

    सच कहूँ/तरूण कुमार शर्मा
    नाभा। शाही शहर नाभा की साध-संगत ने एक ऐसी जरूरतमंद बुजुर्ग महिला का हाथ थामा गया, जिसे उसकी अपनी ही औलाद ने ठुकरा दिया था। ब्लॉक की साध-संगत द्वारा न केवल उक्त महिला के उपचार का बीड़ा उठाया बल्कि कड़ाके की ठंड में उसकी देखभाल भी की। जानकारी के अनुसार ब्लॉक शहरी भंगीदास और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार ने बताया कि बुजुर्ग महिला लाभ कौर के पति नछत्तर सिंह की मौत हो चुकी है। उक्त महिला लाभ कौर पिछले छह माह से कूल्हे की बीमारी से पीड़ित है। उसके दो पुत्र हैं, जिन्होंने अपनी माता की देखभाल और उपचार करवाने से मुंंह फेर लिया।

    लाभ कौर डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ी हुई है, जिसकी ऐसी हालत संबंधी जब ब्लॉक नाभा के जिम्मेवारों को पता चला तो उन्होंने आपसी सहमति से जरूरतमंद महिला के उपचार की जिम्मेवारी ली। इस मौके 25 मैंबर और ब्लॉक भंगीदास राजेश इन्सां, 45 मैबर गुरबचन इन्सां, रेनूं इन्सां, कुलदीप इन्सां, रणजीत इन्सां, ब्रिज इन्सां ने बताया कि शुक्रवार को लाभ कौर इन्सां का कूल्हे का आॅपरेशन पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की दया मेहर रहमत से नाभा के सिविल अस्पताल से करवाया है, जोकि पूरी तरह सफल रहा। उक्त महिला के आॅपरेशन के लिए ब्लॉक की साध-संगत ने पूरा खर्च उठाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here