हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पुलिस की बड़ी ...

    पुलिस की बड़ी कार्रवाई अमृतपाल सिंह का दोस्त गोरखा बाबा गिरफ्तार

    लुधियाना। (सच कहूँ न्यूज) खन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के सहयोगी तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। गोरखा बाबा खन्ना के मलौद थाने के मंगेवाल गांव के रहने वाले हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार गोरखा बाबा अक्सर अमृतपाल के साथ रहते थे। अजनाला मामले में भी उसका नामजद बताया जा रहा है। गोरखा बाबा अमृतपाल का गनमैन हुआ करता था। गौरतलब हो कि पंजाब पुलिस की टीमें पिछले कई दिनों से ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अमृतपाल सिंह गायब हैं. उसके 120 से ज्यादा साथियों को अब तक अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया जा चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here