हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोतवाली पुलिस...

    कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

    New Delhi News
    सांकेतिक फोटो

    बुलन्दशहर/स्याना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगर निवासी एक युवक को दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी सुभाष ने बताया कि नगर में सुरक्षा के मद्देनजर एसआई मोहित कुमार नगर के वैराफिरोजपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर द्वारा एक युवक पर गांजे होने की जानकारी दी गई। कोतवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर के मोहल्ला चन्नी मंदिर निवासी अशोक को पुलिस ने वैराफिरोजपुर तिराहे से दो किलो दो सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपित नगर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here