हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 30 किमी तक पी...

    30 किमी तक पीछा करके पकड़े गो-तस्कर, 32 गाय बरामद

    Gurugram

    काऊ प्रोटेक्शन फोर्स, बजरंग दल की टीम ने दिखाई दिलेरी

    गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक बार फिर से गो तस्करों का पीछा करके उन्हें ना केवल पकड़ा गया, बल्कि 32 गाय भी उनके कब्जे से छुड़ाई गई। गुरुग्राम-सोहना रोड पर घामड़ोज टोल प्लाजा के पास गो-तस्करों को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार काऊ प्रोटेक्शन फोर्स और बजरंग दल की टीम को गुरुग्राम-दिल्ली सरहौल बॉर्डर से गो-तस्करों के होने की सूचना मिली। इस सूचना पर उन्होंने गो-तस्करों का पीछा करना शुरू किया। पीछा करते-करते गोरक्षक गुरुग्राम-सोहना रोड स्थित घामड़ोज टोल प्लाजा तक पहुंच गए। वहां पर गोतस्करों को पकड़ा। हालांकि तस्करों ने गाड़ी से टोल के बैरियर तोड़कर भी भागने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। गो-तस्करों के कब्जे से ट्रक में भरी गई 32 गाय छुड़ाई गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here