हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नशेड़ियों के स...

    नशेड़ियों के साथ घर में करता चिट्टा का सेवन, रोकने पर पत्नी से बुरी तरह मारपीट

    Abohar News
    उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल।

    नशे की आदत से परेशान होकर पहले दो पत्नियां छोड़कर चली गई Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार (Punjab Sarkar) और पुलिस प्रशासन के लाख प्रयासों के चलते नशा करने वालों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे ही एक घटनाक्रम में स्थानीय पंजपीर नगर निवासी एक महिला ने जब अपने पति को नशा करने से रोका तो उसने पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। Abohar News

    सरकारी अस्पताल में उपाचाराधीन करीब 38 वर्षीय आरती पत्नी अश्विनी कुमार ने बताया कि उसके पहले पति की मौत के बाद करीब 7 वर्ष पूर्व उसने अश्विनी कुमार के साथ दूसरी शादी की। लेकिन उसकी शादी करवाने वाले ने उसे धोखे में रखकर यह नहीं बताया कि अश्विनी कुमार नशे का आदी है। आरती ने बताया कि नशे की लत के कारण अश्विनी उसके साथ शुरु से ही मारपीट करने लगा, लेकिन अपनी बेटी का भविष्य देखते हुए किसी प्रकार से इसके साथ अपना गुजारा करती रही। उसने बताया कि अब उसका पति नशेड़ी युवकों को अपने घर में बुलाकर उनके साथ चिट्टे का सेवन करता है, जबकि वह इसका विरोध करती है। Abohar News

    उसने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व अश्विनी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दे दी। लेकिन पुलिस के घर पहुंचने से पहले ही वह घर छोड़ कर अपनी मां के साथ रहने लगा। उसने बताया कि दो दिन पूर्व रात्रि के समय अश्विनी उसके घर आया और उसका मोबाईल उठाकर ले गया। इसके बाद कल दिन में फिर से वह घर आया और नशे के लिए उससे पैसे मांगे। उसके द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर अश्विनी ने उसके साथ लोहे की पाईपों से बुरी तरह मारपीट की। जिसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल हुई। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– तेज रफ्तार बाइक ने छात्रा को मारी टक्कर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here