हमसे जुड़े

Follow us

37.4 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब चौबारे से चुर...

    चौबारे से चुराया सामान, पास के बंद मकान में फैंका

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    आज सामान चुराने आया चोर हुआ गिरफ्तार | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय सरकूलर रोड गली नंबर 4 के आखिरी चौक पर बीती रात अज्ञात चोरों ने घर की दूसरी मंजिल पर बने चोबारे मे घुसकर वहां से हजारों रुपए की नगदी चुरा ली और पास के एक बंद पड़े मकान में फेंक दी। आज जब उक्त चोर सामान उठाने आया तो उसे लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। Abohar News

    जानकारी के अनुसार यहां के निवासी नरेश कुमार सुपुत्र स्व. परमानंद शर्मा ने बताया कि उनके घर की दूसरी मंजिल पर बना चौबारा पिछले काफी समय से बंद है क्योंकि वहां पर रहने वाला उसका भाई पिछले काफी समय से मलेशिया शिफट हो चुका है। कल रात जब वह घर में सोए हुए थे तो चोर उनके घर के साथ बंद पड़े एक मकान से उनके चोबारे में घुस आए और उसका ताला तोड़कर बैड बॉक्स से नगदी, पुराने बर्तन चुराने के साथ ही कुछ सामान एक ट्रंक में भरकर पास के मकान में फेंक दिया। सुबह होने पर उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्हाेेंंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    इधर आज दोपहर जब उक्त चोर पास मे बंद पड़े मकान में फेंका गया सामान उठाने आया तो आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने उक्त चोर को काबू कर लिया और उसकी जेब से कल चुराए गए रुपए भी बरामद हो गए हैं। इधर पुलिस ने उक्त चोर को काबू कर हिरासत में ले लिया है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– मंडलायुक्त ने निरीक्षण कर जिले के अधिकारियों को दिए निर्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here