हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मोबाइल फोन चो...

    मोबाइल फोन चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    नशा करने के आदी आरोपी ने स्वीकारी कई वारदातें | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन पुलिस (town police) ने निजी अस्पताल में कार्यरत दो कर्मचारियों के मोबाइल फोन रात्रि को अस्पताल के सामने स्थित किराए के कमरे से चोरी कर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रारंभिक पूछताछ में नशा करने के आदी युवक ने हनुमानगढ़ सहित पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर में भी चोरी की वारदात करना स्वीकारा है। Hanumangarh News

    जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई ने बताया कि पवन कुमार (24) पुत्र रामस्वरूप जाट निवासी वार्ड 11, गांव पीलीबंगा ने 24 सितम्बर को मुकदमा दर्ज करवाया कि वह टाउन स्थित बेनीवाल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मार्गदर्शक के पद पर कार्यरत है। उसने व उसके दोस्त अमन ने बेनीवाल हॉस्पिटल के सामने जय अम्बे मेडिकल स्टोर की ऊपरी मंजिल पर एक कमरा किराए पर ले रखा है। 29 जुलाई को वह व अमन अपने कमरे में सो रहे थे। उन्हें एमरजेंसी ड्यूटी के लिए हॉस्पिटल से बुलावा आने पर जाना पड़ता है। इसलिए उन्होंने अपने कमरे को मामूली कुंडी लगाकर बंद कर रखा था। 30 जुलाई को अल सुबह 4.11 से 4.21 बजे एक जवान उम्र का लडक़ा उनके कमरे में आया और उसका व अमन का मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

    उन्होंने मोबाइल फोन चोरी होने का पता चलने पर हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उक्त चोर की पहचान सरफराज उर्फ चांदिया उर्फ चांद खां पुत्र सफीक मोहम्मद निवासी वार्ड 39, रूपनगर, टाउन के रूप में हुई। जांच अधिकारी के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर सरफराज उर्फ चांदिया उर्फ चांद खां के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार रात्रि को आरोपी सरफराज उर्फ चांदिया उर्फ चांद खां (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। दूसरे मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। Hanumangarh News

    जांच अधिकारी मनीष बिश्नोई के अनुसार आरोपी नशा करने का आदी है। उसने टाउन क्षेत्र में दो-तीन वारदातें करना स्वीकारा है। इसके अलावा श्रीगंगानगर के केंद्रीय बस अड्डा के समीप एक मोबाइल शॉप में पिछले हफ्ते चोरी की वारदात भी अंजाम देने की जानकारी दी है। चांदिया आदतन अपराधी है। वह लूट के एक मामले में पकड़ा गया था, जिसमें 4 महीने पहले ही उसकी जमानत हुई। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से वारदातें करने लगा। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई, कांस्टेबल महंगासिंह व प्रवीण शामिल थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– इंजेक्शन लगाने पर हुआ कुछ ऐसा कि अधेड़ ही चल बसा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here