हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कृषि BJP Manifesto...

    BJP Manifesto: किसानों को देने जा रही है मोदी सरकार ये बड़ी खुशखबरी, जल्द पढ़ें…

    BJP Manifesto
    BJP Manifesto: किसानों को देने जा रही है मोदी सरकार ये बड़ी खुशखबरी, जल्द पढ़ें...

    BJP Manifesto For Lok Sabha Elections 2024: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सभी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां पूर्ण कर ली है। वहीं भाजपा ने 400 सीटे जीतने का लक्ष्य रखा है। इसी के मद्देनजर भाजपा जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। इस घोषणा पत्र में भाजपा किसानों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भाजपा चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की अगली बैठक 4 अप्रैल को होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा इस घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी के नाम से पेश करने जा रही है। इसमें किसानों को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। भाजपा ने किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने का वादा किया है। जानकारी के अनुसार घोषणा पत्र में इसे शामिल किया जायेगा। वहीं केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा कि भाजपा जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी कर देगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मिस्ड कॉल सेवा से तीन लाख ऊपर व नमो ऐप के जरिये लगभग दो लाख सुझाव मिले हैं। BJP Manifesto

    Bael Patra Benefits: गर्मियों में सुबह खाली पेट बेल पत्र खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, इस तरह करें इसका सेवन

    ऐसा हो सकता है घोषणा पत्र | BJP Manifesto

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भाजपा ने 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित की है व इसके अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह हैं। एनडीए का घोषणा पत्र दो थीम पर आधारित हो सकता है जिसमें मोदी की गारंटी व भारत 2047 तक विकसित की थीम शामिल हैं और साथ ही इस घोषणा पत्र में पिछले 10 वर्षों में सरकार के कामकाज का ब्यौरा व पूरे किये गए वादों का भी जिक्र होगा। इस बार घोषणा पत्र भाजपा गरीबों, किसानों व महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा इसे जारी कर सकती है।

    Save money on AC: इस गर्मी में अपने AC के बिल को कम करने के लिए 5 सरल उपाय

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here