हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Dr. Kamla Beniwal Passes Away: पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल पंचतत्व में विलीन

    Rajasthan News

    Former Governor Dr. Kamla Beniwal Passes Away: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कमला बेनीवाल की पार्थिव देह गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हुई। लालकोठी स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आलोक बेनीवाल ने चिता को मुखाग्नि दी। नम आंखों ने उन्हें विदाई दी। Rajasthan News

    अंतिम संस्कार से पहले उनके आवास पर पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था, जहां पहुंचकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी, इंद्रराज गुर्जर और पूर्व विधायक महादेव खंडेला सहित कई जनप्रतिनिधि अंतिम संस्कार में शामिल हुए। Rajasthan News

    उन्होंने जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली

    कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल कुछ ही समय पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन लंबे वक्त तक राजस्थान कांग्रेस की सियासत का बड़ा चेहरा रहीं कमला बेनीवाल को कांग्रेस के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई। बता दें पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कमला बेनीवाल (97) का बुधवार को निधन हो गया था। उन्होंने जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। जवाहर सर्किल के पास आवास पर खाना खाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।

    कमला बेनीवाल के एक बेटा, चार बेटियां, एक पौत्री व एक पौत्र हैं। उनके बेटे आलोक बेनीवाल शाहपुरा से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। कमला बेनीवाल के निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, पूर्व मंत्री महेश जोशी, कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा सहित कई बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने शोक जताया है।

    वासुदेव देवनानी ने डॉ. कमला को दी श्रद्धाजंलि

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लाल कोठी शवदाह गृह पहुंचकर पूर्व राज्यपाल व पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला के पार्थिव देह पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। देवनानी ने डॉ. कमला के पुत्र पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल को ढाढस बधाया। Rajasthan News

    PM Modi on CAA: पीएम मोदी ने INDIA गठबंधन को दी चुनौती ‘कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो…&#…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here