कैराना। मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव ऐरटी में गौरक्षक सभा के जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारद्वाज दण्डि आश्रम पीठाधीश्वर ललितानंद महाराज के दिशा-निर्देश पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण से वातावरण सही रहता है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण दूषित होता जा रहा है, जिस कारण अनेकों बीमारियां पनप रही है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पारस शर्मा, अंकित शर्मा, सचिन शर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
ताजा खबर
Yogi Adityanath: फोरलेन सड़क और ईको पार्क से गोरखपुर को नई रफ्तार
'नीयत साफ हो तो नियति बदल...
PM-KUSUM Yojana: 4 हजार मेगावाट के स्तर पर पहुंची पीएम-कुसुम परियोजनाएं
जयपुर। पीएम-कुसुम योज...
सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला: अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज
हनुमानगढ़। सड़क हादसे में य...
चुनाव आयोग ने डोमकल में मतदाताओं को रोकने के मामले में मांगी रिपोर्ट
कोलकाता (एजेंसी)। Electio...
8th Pay Commission News: BPMS की 72,000 रुपये न्यूनतम वेतन, 4 गुना फिटमेंट फैक्टर, 6% वार्षिक बढ़ोतरी की मांग
भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर स...















