हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी उधार के पैसों...

    उधार के पैसों का तकाजा करने पर मारपीट का आरोप

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: मोहल्ला अफगानान निवासी महिला ने मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के विरुद्ध उधार दिए गए पैसों का तकाजा करने पर पुत्र के साथ में मारपीट व गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी महिला मुशर्रत ने कैराना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि मोहल्ले के ही अशोक ने उससे 25 हजार रुपये उधार ले रखे है। Kairana News

    कई बार तकाजा करने के बावजूद उसने पैसे नही लौटाए। विगत शुक्रवार शाम करीब सात बजे उसका पुत्र बशारत उधार दिए गए पैसे लेने के लिए अशोक के घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर के पास अशोक के भाई सुधीर व सचिन तथा एक अन्य व्यक्ति शौकीन ने उसके पुत्र के साथ में मारपीट व गाली-गलौच की। आरोपियों के हमले में उसके पुत्र को काफी चोटे आई है। लोगो को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Kanwar Yatra: मीरापुर पुलिस ने गंगहर के निकट लगाया कावड सेवा शिविर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here