हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल भारत के खिलाफ...

    भारत के खिलाफ टेस्ट में एक बदलाव के साथ उतरेगी बांग्लादेश की टीम

    Dhaka
    Dhaka भारत के खिलाफ टेस्ट में एक बदलाव के साथ उतरेगी बांग्लादेश की टीम

    ढाका (एजेंसी)। बंगलादेश ने भारत के साथ होने वाले दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम की जगह बल्लेबाज जाकेर अली को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। बंगलादेश के चयनकतार्ओं ने पाकिस्तान दौरे पर गई टीम में एक बदलाव करते हुए चोटिल शोरिफुल इस्लाम की जगह बल्लेबाज जाकेर अली को टीम में जगह दी है। शोरिफुल पाकिस्तान के साथ पहले टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी और उनकी ग्रोइन इंजरी हुई थी इस कारण वह दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे।

    जाकेर ने एशियाई खेल 2023 में बंगलादेश के लिए पदार्पण करने के बाद कुल 17 टी-20 खेले हैं, हालांकि उन्हें अब तक टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने अब तक कुल 49 प्रथम श्रेणी मैच में चार शतक लगाते हुए 41.47 की औसत से रन बनाए हैं। भारत के साथ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए बंगलादेश की टीम इस प्रकार है:- नजमुल हसन शान्तो (कप्तान), शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, खालिद अहमद, तसकीन अहमद, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय,नाहिद राणा नईम हसन और जाकेर अली।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here