हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जनता जनार्दन ...

    जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सोनीपत में भारी बहुमत से खिलेगा कमल: निखिल मदान

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सोनीपत में भारी बहुमत से खिलेगा कमल: निखिल मदान

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान (Nikhil Madan) ने कहा कि सोनीपत में भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्हें लगातार जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे वो पूर्ण रूप से आश्वस्त है कि आने वाली 8 अक्टूबर को सोनीपत में पूर्ण बहुमत से कमल खिलेगा। भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान मंगलवार को शहर के बस स्टैंड पर स्तिथ आंबेडकर पार्क में पहुंचे और बाबा साहब को नमन करके उन्होंने डोर टू डोर अभियान की शुरुआत की। Kharkhoda News

    इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड से सुभाष चौक तक पदयात्रा कर व्यापारियों से जन समर्थन माँगा। इस दौरान विभिन्न मार्किट एसोसिएशन के प्रधानों और सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया और चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। भाजपा प्रत्याशी ने सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और वहां मौजूद आमजन से वोटों की अपील की।

    निखिल मदान ने कहा कि 36 बिरादरी के सहयोग और जन समर्थन से आज हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है। पिछले 10 वर्षों में हरियाणा के लाखों युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। प्रदेश सरकार ने हरियाणा के किसानों की सभी फसलों को एम एस पी पर खरीदने की शुरुआत की है, ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। आज भाजपा सरकार में समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव और सिफारिश के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सभी लाभार्थियों को सीधा उनके बैंक खातों में सम्मान राशि भेजी जा रही है। भाजपा ने अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी उसका जायज़ हक़ देने का काम किया है। Kharkhoda News

    निखिल मदान मंगलवार को 8 मरला एकता पार्क ,हाउसिंग बोर्ड कालोनी,देवडू रोड,देव नगर, विशाल नगर, जटवाड़ा, आदर्श नगर और जीवन नगर में आयोजित जनसभाओं में पहुंचे और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का कोई झूठ चलने वाला नहीं है। वो सभी सोनीपत वासियों से अनुरोध करते हैं कि आने वाली 5 अक्तूबर को ईवीएम पर दो नंबर के सामने कमल का बटन दबाकर सोनीपत को आगे ले जाने के लिए मतदान करें। Kharkhoda News

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, विधानसभा संयोजक महेश लूथरा, नरेंद्र भारती,पूर्व मार्किट कमेटी प्रधान संजय वर्मा, जिला महामंत्री नवीन मंगला, पार्षद हरी प्रकाश सैनी, त्रिभुवन कौशिक,संजीव वलेचा, मुकेश सैनी,मुनिराम ठौळेदार, लक्ष्मी नारायण, संगीता सैनी, विधानसभा प्रभारी आनंद दहिया, भूपेंद्र गहलावत, सुशील स्याल, विनोद गुप्ता, जतिन डेम्ब्ला, राजबीर सैनी, परवीन बत्रा, नरेंद्र राय, राजेंद्र मलिक, पवन तनेजा, गोबिंद लाल तनेजा, लक्की बत्रा, परवीन गोयनका, सतीश सरदाना, सुरेश भारद्वाज, चरण सिंह जोगी, स्वामी सुरेशानंद, नवीन तनेजा, आदि लोग मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– शिक्षा के साथ साथ सभी युवाओ को रोजगार के साध उपलब्ध करवाए सरकार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here