हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Ghaziabad: ससुर की हत्या करने वाली बहू गिरफ्तार हुई तो लगाया ये आरोप!

    Ghaziabad News
    Ghaziabad: ससुर की हत्या करने वाली बहू गिरफ्तार हुई तो लगाया ये आरोप!

    गाजियाबाद। गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में एक महिला ने अपने ही ससूर की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब महिला को गिरफ्तार किया तो बहू ने आरोप लगाया है कि ससुर उसके ऊपर गलत नीयत रखता था। इससे पहले गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में एक घर के अंदर वृद्ध व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। Ghaziabad News

    हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन इस दौरान कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने मृतक के घर में रह रहे किराएदार से पूछताछ की, लेकिन फिर भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने मृतक की बहू से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपने ससुर की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

    उसके पति की मौत कोरोना संक्रमण के दौरान हो गई थी | Ghaziabad Murder

    पुलिस जाँच में आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति की मौत कोरोना संक्रमण के दौरान हो गई थी। वह अपने ससुर, बच्चों और किराएदार के परिवार के साथ रह रही थी। महिला के अनुसार, उसके ससुर की नीयत उस पर ठीक नहीं थी और वह कई बार जबरदस्ती कर चुका थे। बीती रात भी उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बाद महिला ने पास में रखे लकड़ी के बैट से उसे मारकर खुद को बचाने की कोशिश की। आरोपी महिला का कहना है कि उसने इस बारे में कई बार पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन इसे घरेलू विवाद कहकर टाल दिया गया। ससुर की लगातार बढ़ती हरकतों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। हत्या के बाद महिला ने इसे छुपाने की कोशिश की, ताकि ऐसा लगे कि वृद्ध की हत्या किसी और ने की है। Ghaziabad Murder

    हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। Ghaziabad News

    JJP leader Shot Dead: हरियाणा के पानीपत से आ रही ब्रेकिंग न्यूज़! इस जेजेपी नेता को गोली मार उतरा मौत…