हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा रानियां में न...

    रानियां में निजी गोदाम की दीवार ढहने से चार मजदूर मलबे में दबे

    Sirsa News

    घायल 3 मजदूरों का इलाज रानियां तथा गंभीर सरसा रैफर

    सच कहूँ/सुनील कुमार/राजेन्द्र गाबा
    रानियां। शहर की अनाज मंडी के नजदीक बने एक आढ़ती के गोदाम की दीवार ढहने से पास लगते बिजली घर में कार्य कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर रानियां पुलिस व बिजली घर में कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात एक व्यक्ति के गंभीर हालात को देखते हुए नागरिक अस्पताल सरसा रैफर कर दिया। Sirsa News

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक धर्मपाल गेदर आढ़ती का कार्य करता है। अनाज मंडी के नजदीक बिजली घर की दीवार के बिलकुल साथ इसके गोदाम बना हुआ है। जहां पर बिजली घर में नई दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। आढ़ती धर्मपाल ने अपने गोदाम में हजारों क्विंटल गेहूं का खुला स्टॉक कर रखा है। रविवार को लोडर की सहायता से जब गेहूं को ऊंचा उठाया जा रहा था तो अचानक गोदाम की दीवार गेहूं का दबाव झेल नहीं पाई और बिजली घर में मजदूरी पर लगे गांव चामल निवासी गुरचरण सिंह तथा रानियां निवासी सन्नी, रवि व मिंटो रानी पर जा गिरी।

    आढ़ती सहयोग करने की बजाए भागते नजर आया | Sirsa News

    इस दौरान चारों मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए। दीवार ढहने से हुई घटना की सूचना तुरंत रानियां पुलिस व एंबुलेंस को दी गई। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम व एंबुलेंस बिना देरी किए मौके पर पहुच गई और पुलिस जवानों व मजदूरों ने चारों घायलों को दीवार का मलबा व गेहूं हटाकर बाहर निकाला और उपचार के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सन्नी को सरसा रैफर कर दिया तथा अन्य तीनों का इलाज रानियां में चल रहा है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच कर रही है। मौके पर मजदूरों ने बताया कि आढ़ती धर्मपाल ने उनका सहयोग करने की बजाए गोदाम की दीवार व गेहूं के हुए नुकसान की बात कर घटनास्थल से भाग गया और किसी से बात करने से मना कर दिया। Sirsa News

    Narendra Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को देंगे ये बड़ी सौगात!