हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रशिक्षण शिव...

    प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन डिप्टी डीईओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    Bhiwani News
    Bhiwani News: प्रशिक्षण शिविर में सुविधाओं का जायजा लेते उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर।

    खिलाड़ियों को वितिरत की मुक्केबाजी किट | Bhiwani News

    • प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक तौर पर तैयार करना जरूरी: तंवर

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए 30 अप्रैल से 5 मई तक दिल्ली में आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एईओ सत्यवान कोच की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 24 अप्रैल से शुरू किया गया था, जो कि 28 अप्रैल को संपन्न होगा। इसी कड़ी में प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन रविवार को भिवानी के जिला उप शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की। इस दौरान कुल 23 खिलाड़ियों को मुक्केबाजी किट वितरित की गई।

    वही इससे पूर्व डिप्टी डीईओ ने प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के लिए की गई खाने, रहने व प्रशिक्षण सुविधा का जायजा लिया तथा खिलाड़ियों से बातचीत भी। इस दौरान खिलाड़ियों ने डिप्टी डीईओ को बताया कि वे प्रशिक्षण शिविर में की गई सभी सुविधाओं से काफी संतुष्ट है। जिसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण शिविर की देखरेख कर रहे कोच व पीटीआई की पीठ भी थपथपाई। उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में 11 लड़के व 12 लड़कियों सहित कुल 23 खिलाड़ी भाग ले रहे है तथा खेल की बारीकियों को और भी बेहतर ढंग से सीखकर अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक तौर पर तैयार करने बेहद जरूरी होते है। Bhiwani News

    पीटीआई विनोद पिंकू ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 28 अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए पूनम रोहतक को लड़कियों की कोच तथा चिनू खरक को लड़कों की टीम का बनाया गया। इसके अलावा राजेश सिवाच को टीम मैनेजर बनाया गया। वही खिलाड़ियों ने भी इस प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर उन्हें तमाम प्रकार की सुविधाएं दी गई। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Pahalgam Terror Attack: दुल्हनों के हाथों में लगी मेहंदी का रंग अभी तक पूरा छूटा भी नहीं… पीहर भेजने का आदेश