हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    Charkhi Dadri: शहीद लांसनायक मनोज फोगाट पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

    Charkhi Dadri News
    Charkhi Dadri: शहीद लांसनायक मनोज फोगाट पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

    शहीद की पत्नी बोली: पति की शहादत पर गर्व है

    भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। दादरी के गांव समसपुर निवासी कपूरथला में तैनात सेना जवान मनोज फोगाट पंजाब बार्डर पर गोली लगने से शहीद हो गया था। शहीद लांसनायक मनोज फोगाट का पार्थिव शरीर शनिवार को गांव समसपुर पहुंचा, जहां वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीण भारी तादात में पहुंचे। शनिवार सुबह उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके 5 साल के बेटे प्रिंस ने सैल्यूट कर पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भारत माता की जय व शहीद अमर के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बता दे कि मनोज 4 मई को ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था जहां वह शहीद हो गया। Charkhi Dadri News
    वही परिवार का एकलौता बेटा था मनोज तथा उसके पिता व बहन की पहले ही मौत हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव समसपुर निवासी करीब 34 वर्षीय मनोज फोगाट पुत्र रणबीर सिंह फिलहाल पंजाब के कपूरथला में ग्रेनेडियर यूनिट में तैनात था। जहां गोली लगने से मनोज शहीद हो गया था। गांव के बेटा मनोज फोगाट के शहीद होने की सूचना पर पूरा क्षेत्र में गमगीन माहौल था और गांव में चूल्हा तक नहीं जला। उनकी पार्थिव देह घर पहुंचने पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी पत्नी रेखा भी दोनों बच्चों को संभालते हुए रोती-बिलखती नजर आईं। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए हरियाणा सरकार की सिंचाई मंत्री चौधरी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह और दादरी से विधायक सुनील सांगवान, भाजपा जिला प्रधान सुनील इंजिनियर भी पहुंचे।

    2011 में हुआ सेना में भर्ती | Charkhi Dadri News

    परिजनों के अनुसार मनोज के भाई, बहन व पिता का निधन हो चुका है और वह इकलौता बेटा था। बीए पास मनोज साल 2011 में सेना में भर्ती हुआ था। मनोज के 8 साल की बेटी व 6 साल का बेटा है। शहीद की माता संतोष देवी ने कहा कि यह सैनिक का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे।
    उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए शहादत देकर उनके दूध को लज्जाया नहीं होने दिया। वही शहीद की पत्नी रेखा ने कहा कि उन्हे गर्व है कि उनके पति ने देश के लिए शहादत दी है। शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं रक्षा में सबसे अधिक सैनिक हरियाणा प्रदेश से है तथा हरियाणा प्रदेश से भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से सबसे अधिक युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करते है, जो कि यहां के युवाओं की राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं सपर्मण की भावना को दशार्ता है।
    वही समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा महिला सेना अधिकारियों पर की गई टिप्पणी के सवाल पर बोलते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज 142 करोड़ की जनसंख्या का पूरा देश भारतीय सेना के साथ है। उन्होंने कहा कि सेना के प्रति इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है। Charkhi Dadri News