हमसे जुड़े

Follow us

37.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    Sub-Junior National Wushu Championship: हनुमानगढ़ के चार वुशू खिलाड़ियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदकों की चमक

    Hanumangarh News
    हनुमानगढ़ के चार वुशू खिलाड़ियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदकों की चमक

    सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

    Sub-Junior National Wushu Championship: हनुमानगढ़। तमिलनाडु में आयोजित 25वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 26 मई से 31 मई तक भारतीय वुशू संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई। इसमें जिले के चार खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गांे में हिस्सा लेकर पदक जीते। कोच शंकर सिंह नरूका ने बताया कि बालक वर्ग में कौशल ने 26 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, विक्की पांडे ने 34 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक और नरेंद्र सिंह शेखावत ने 60 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं बालिका वर्ग में निरीक्षा कंवर नरूका ने 42 किलो भार वर्ग में भी रजत पदक अपने नाम किया। Hanumangarh News

    इन सभी खिलाड़ियों की सफलता पर जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। बुधवार को जंक्शन में राजीव गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों की वापसी पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उम्मेद सिंह राजावत, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी गर्ग, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत सहसंयोजक आशीष पारीक, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी बलविन्द्र गोयल, हनुमानगढ़ स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक हेमंत गोयल, कुलदीप सिंह नरूका, दलीप रोहिल्ला, बृजलाल जांदू, हेमंत कुमार, भूरसिंह, सोहन सिंह नरूका सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का सम्मान किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन युवाओं की मेहनत और लगन का प्रमाण

    मुख्य अतिथि उम्मेद सिंह राजावत ने कहा कि गांवों और छोटे कस्बों से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करना हमारे युवाओं की मेहनत और लगन का प्रमाण है। सरकार और समाज को मिलकर ऐसे खिलाड़ियों का साथ देना चाहिए। अश्विनी गर्ग ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। हनुमानगढ़ के खिलाड़ी नई प्रेरणा बन चुके हैं। आशीष पारीक ने कहा कि इन बच्चों ने यह सिद्ध किया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मार्गदर्शन सही मिले तो कोई भी सपना दूर नहीं होता। हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र के बच्चे देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

    हेमंत गोयल ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि पूरे जिले की है। यह पदक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देंगे और खेल संस्कृति को मजबूत करेंगे। हनुमानगढ़ के लिए यह उपलब्धि न केवल खेल की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि सामाजिक और मानसिक विकास के दृष्टिकोण से भी प्रेरणादायी है। राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, भारतीय टीम के कोच राजेश कुमार टेलर, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, हनुमानगढ़ वुशू संघ अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल और स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष शिवशंकर खड़गावत ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। Hanumangarh News

    Hanumangarh: फ़िल्मी अंदाज में आवारा युवकों ने रात के अंधेरे में सड़कों पर खुलेआम की गुंडागर्दी