हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बिजली घर में ...

    बिजली घर में धरना-प्रदर्शन, काटी विद्युत सप्लाई

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    राजकार्य में पहुंचाई बाधा, नौ जने नामजद

    हनुमानगढ़। सहजीपुरा करणीसर ग्राम में स्थित बिजली घर में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए विद्युत सप्लाई काट दी और राजकार्य में बाधा पहुंचाई। इस संबंध में निगम की ओर से नौ ग्रामीणों के खिलाफ सदर पुलिस थाना में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड उप चौकी फतेहगढ़ में पदस्थापित कनिष्ठ अभियंता अमनदीप सिंह (40) पुत्र सतपाल सिंह रामदासिया निवासी मकान नम्बर जी 41, रणजीत सिंह इन्कलेव, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 13 जून की सुबह करीब दस बजे सहजीपुरा करणीसर ग्राम में स्थित बिजली घर में सोनू पुत्र ओमप्रकाश, दर्शन सिंह पुत्र जंगीर सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र बलवीर सिंह, बलविन्द्र सिंह पुत्र संता सिंह, जसपाल सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, सहजपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, विनोद वर्मा, पवन कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा संपूर्ण विद्युत सप्लाई काट दी।

    इस वजह से राजकाज में बाधा पहुंची। निगम की छवि धूमिल हुई तथा आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह जानकारी निगम के लाइनमैन बलकरण सिंह ने उसे फोन तथा व्हाट्सएप के माध्यम से दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विद्युत अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई कुलदीप मीणा के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

    पत्नी ने मां-बाप के साथ मिलकर पति पर किया जानलेवा हमला