हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान डंडे-लोहे की ...

    डंडे-लोहे की रॉड व धारदार हथियार से लैस होकर किया हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    प्रौढ़ का कान फटा, सोने का घुंघरू तोड़कर ले गए हमलावर, आठ नामजद

    हनुमानगढ़। कार्यस्थल से घर लौट रहे प्रौढ़ पर रास्ते में कुछ जनों ने डंडे, लोहे की रॉड व धारदार हथियार से लैस होकर हमला कर दिया। मारपीट में प्रौढ़ का कान फट गया। हमलावर सोने का घुंघरू भी तोड़कर ले गए। इस संबंध में प्रौढ़ की रिपोर्ट के आधार पर गोगामेड़ी थाना में आठ जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार नीबूराम (47) पुत्र जोराराम भाट निवासी 11 डीपीएन, गोगामेड़ी ने लिखित रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि वह सोमवार की शाम 7.30 बजे काम खत्म कर घर वापस आ रहा था। रास्ते में 11 डीपीएन अड्डे के पास अचानक शेराराम पुत्र फूलाराम, गुलाब, सुमेर, पांडू, प्रहलाद, भीम, कालू, गुल्लू पुत्र शेराराम आए। इन सबके हाथ में डंडे, लोहे की रॉड और तेजधार हथियार थे। इन लोगों ने आते ही उस पर ताबड़-तोड़ हमला कर दिया। मारपीट करने से उसके काफी चोट लगी।

    उसने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोगों और परिवार वालों ने आकर उसे छुड़वाया। मारपीट में उसका एक कान फट गया। हमलावर एक तौले सोने का घुंघरू तोड़ कर ले गए। इसके बाद भी हमलावर डंडे लेकर उसके घर के पास आए और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल गजानंद के सुपुर्द की है। Hanumangarh News