हमसे जुड़े

Follow us

31.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home Fraud Alert रेलवे में टिक...

    रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर दो भाइयों से ठगे 10 लाख, आरोपी गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। Yamunanagar News: थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो भाइयों से दस लाख रुपये ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो भाइयों से 10 लाख रुपये ठगने के आरोपी विष्णुनगर निवासी हीरा सिंह पुत्र गरीब दास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    आरोपी के विरुद्ध सात अप्रैल को थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि दशमेश कालोनी निवासी प्रकाश ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसका भाई पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में था। इस बीच उसके दादा की मुलाकात विष्णुनगर निवासी हीरा सिंह से हुई। जिसने दोनों भाइयों की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 15 फरवरी 2022 को दादा के साथ दोनों भाई आरोपी के पास पहुंचे। उसने उन्हें टिकट कलेक्टर के पद पर लगवाने का वादा किया तथा 10 लाख रुपये मांगे। Yamunanagar News

    उसकी बातों में आकर उन्होंने आरोपी को यह रुपये दे दिए। आरोपी ने आवेदन कराया और मेडिकल कराने के लिए चंडीगढ़ भी बुलाया। आरोपी ने खेल कोटे के कुछ दस्तावेज बनवाने के नाम पर भी रुपये लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने ज्वाइनिंग लेटर व एक आइडी दी। कहा कि फिरोजपुर कैंट में जाना होगा। जब वहां जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि यह दस्तावेज फर्जी हैं। वापस आकर आरोपी से बात की और रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगा।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब वालों छाता रख लो तैयार, गरज-चमक के साथ आ रहे हैं काले बादल, तीन दिन बहुत भारी