हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल विवाहिता ने प...

    विवाहिता ने पंखे से लटक कर दी जान, पति और सास ससुर पर मामला दर्ज

    Kaithal News
    Kaithal News: विवाहिता ने पंखे से लटक कर दी जान, पति और सास ससुर पर मामला दर्ज

    मृतका की 4 साल की बेटी और 1 साल का बेटा

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: कैथल में सिरटा रोड पर एक 27 वर्षीय विवाहिता ने सुसराल वालों के बार बार दहेज की मांग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने घर में ऊपर बने कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतका के दो बच्चे हैं जिनमें 4 साल की बेटी और करीब 1 साल का बेटा है। मृतका के परिजनों ने महिला के पति गुरमुख व सास ससुर पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज कर लिया है। Kaithal News

    मृतका के चचेरे भाई कुचराना जिला जींद निवासी सुशील ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब सात साल पहले बहन की शादी सिरटा रोड निवासी गुरमुख के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद ही ससुराल पक्ष के लोग पूजा के साथ मारपीट करने लगे थे। वे बार-बार दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होती थी तो मारपीट की जाती थी। चार से पांच महीने पहले भी आरोपितों ने पूजा के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वह मायके आ गई थी। Kaithal News

    करीब तीन महीने तक वह मायके में रही थी। करीब डेढ़ महीना पहले आरोपित पूजा को वापस घर ले आए थे। यहां आने के कुछ दिन बाद ही दोबारा से आरोपित पैसों की मांग करने लगे थे। पैसे ना देने पर मारपीट करने लगे । तंग आकर लड़की ने सुबह पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

    केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है: एसएचओ

    शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला के पति व सास ससुर के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दहेज प्रताड़ना संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Ghaggar River: घग्घर नदी फिर बन सकती है तबाही का कारण, इन 114 गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, प्रशासन बरत रहा लापरवाही