हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More

    Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़े भक्त

    Hanumangarh News
    Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़े भक्त

    Sawan 2025: हनुमानगढ़। सावन माह का आरंभ होते ही भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन गया है। सावन के पहले सोमवार पर भटनेर नगरी शिवभक्ति से सराबोर रही। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन के इस शुभ मौके पर जिले के प्रमुख शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ी। हर मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं और भक्तों ने ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव के जयघोषों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। Hanumangarh News

    शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शिवालयों में पूरा दिन पूर्णत: शिवमय रहा, जहां भक्तों की भीड़, जयकारों की गूंज और आस्था की शक्ति एकजुट होकर सावन की महिमा को और अधिक निखार रही थी। इसी कड़ी में जंक्शन में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव कुटिया में भी सोमवार को बड़ी तादाद में भक्त उमड़े और भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। भक्त राजेन्द्र शर्मा ने सावन माह का पौराणिक महत्व बताते हुए कहा कि यह महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। समुद्र मंथन के दौरान निकले कालकूट विष को भगवान शिव ने इसी माह में अपने कंठ में धारण किया था, जिससे उनका गला नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए। श्रद्धालु जलाभिषेक करके भगवान शिव के कंठ की शांति और कृपा की कामना करते हैं।

    उन्होंने शिव कुटिया के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड में यह प्राचीन मंदिर है जो शिव कुटिया के नाम से प्रसिद्ध है। करीब 30 साल पहले संत बाबा जसवंत नाथ हुआ करते थे। उस समय मंदिर के चारों तरफ कांटे की बाड़ होती थी। तत्पश्चात भक्तों के सहयोग से चारदीवारी का निर्माण हुआ। शिव कुटिया में विष्णु भगवान, लक्ष्मी जी, भैरू जी का मंदिर बनवाया। शीतला माता का मंदिर भी बना हुआ है। अब दानदाताओं के सहयोग से मंदिर में बड़े शिवलिंग की स्थापना की जा रही है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग मन से आकर अपनी मन्नत मांगता है, उसकी वह मन्नत अवश्य पूरी होती है। Hanumangarh News