हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हर घर तिरंगा ...

    हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र प्रेम का उत्सव- डॉक्टर गीता रानी

    Baraut News
    Baraut News: हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र प्रेम का उत्सव- डॉक्टर गीता रानी

    आई क्यों एसी के तत्वाधान में स्वयंसेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

    बड़ौत (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Baraut News: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत आई. क्यू .ए.सी.के तत्वावधान सांस्कृतिक समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” को जन-जन से जोड़ने के उद्देश्य से कॉलेज में रैली, रंगोली तथा ब्लैक बोर्ड सज्जा कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगान एवं तिरंगे को नमन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने उद्घाटन भाषण में तिरंगे की महत्ता, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। Baraut News

    महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारों के साथ एक भव्य रैली निकाली, जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली में “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, और “हर घर तिरंगा – हर मन तिरंगा” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगोली में रचनात्मकता, रंग संयोजन और देशभक्ति की अभिव्यक्ति दी ।तदुपरांत छात्र-छात्राओं ने ब्लैक बोर्ड पर विभिन्न संदेशों एवं चित्रों के माध्यम से सजावट की ।कार्यक्रम की संयोजिका सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डा गीता रानी ने कहा कि “हर घर तिरंगा “अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों का उत्सव है।

    छात्रों की भागीदारी ने इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाया है। यह आयोजन देशभक्ति, रचनात्मकता और सामाजिक भागीदारी का सजीव उदाहरण बना। कार्यक्रम में डा गजेंद्र प्रताप सिंह आई.क्य.ए.सी संयोजक,डा मालती, डा इंदु, डा दीप्ति, श्वेता, सरिता, डा रीना, डा अमित नागर, डा रविंद्र कुमार, डा अनिल सरोहा, जयपाल सिंह,एवं संजीव चौधरी एवं उनके साथियों एवं गौतम ने छात्रों को तिरंगे की महत्ता बताई एवं कार्यक्रम के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में आशु, काजल, निशा,ललिता आर्य, आमरीन, तनु, पायल ,विशाल,अभिषेक,मुकुल आदि छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें। Baraut News

    यह भी पढ़ें:– ढ़ोल नंगाड़ों के साथ संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय की ओर से निकाली गई श्रावण मास की शोभायात्रा