हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आरोपी ड्राइवर...

    आरोपी ड्राइवर चढ़ा पुलिस के हत्थे , दस रुपए के लिए की थी हत्या

    Murder, Accused, Arrested, Police, Rajasthan

    युवक की हत्या करने का मामला

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। चौमू थाना इलाके में सोमवार देर रात एनएच-52 पर पिकअप चालक और सवारी में किराए के दस रुपए को लेकर झगड़े में चौमू निवासी मंगल चंद कुमावत की हत्या के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी जितेन्द्र सौलंकी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीकर के रीगंस का शिवपाट चौधरी है। गौरतलब है कि मृतक मंगल कुमावत सोमवार रात को टोड़ी से चौमू की ओर एक पिकअप में घर की ओर आ रहा था।

    चौमू के पास एनएच-52 पर भोजवन वाला कट के पास पिकअप चालक और मंगल के बीच किराए के दस रुपए को लेकर झड़प हो गई थी, जिसमें आरोपी चालक शिवपाल चौधरी ने उस पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक ने किराए के दस नहीं देने पर चाकू से हमला किया और पकड़े के डर से फरार हो गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।