हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश ब्लॉक डबवाली ...

    ब्लॉक डबवाली की सच्ची नाम जाम समिति व सच्ची प्रेमी समिति की बहनों ने दिखाई ऐसी इंसानियत

    Sirsa News
    ब्लॉक डबवाली की सच्ची नाम जाम समिति व सच्ची प्रेमी समिति की बहनों ने दिखाई ऐसी इंसानियत

    डबवाली ब्लॉक की सेवादार बहनों ने 200 जरूरतमंदों को बांटे कंबल-शॉल

    डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। पवित्र एमएसजी अवतार महीने तथा पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के शाह सतनाम – शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा सरसा आगमन की खुशी में साध-संगत मानवता भलाई के कार्यों में जुटी हुई है। इसी क्रम में वीरवार को ब्लॉक डबवाली की सच्ची नाम जाम समिति एवं सच्ची प्रेमी समिति की बहनों ने अनेक सेवा कार्य किए। सेवादार बहनों ने दर्जनों लोगों को नशा व अन्य सामाजिक बुराइयों से मुक्त कर उन्हें राम-नाम से जोड़ा। Sirsa News

    बहन कांता इन्सां व बहन अनीता इन्सां ने बताया कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए अति गरीब जरूरतमंदों की सहायता की गई। इस दौरान 100 जरूरतमंद भाइयों को गर्म कंबल तथा 100 बहनों व छोटे बच्चों को शॉल वितरित किए गए, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। सेवादार बहनों ने कहा कि भविष्य में भी नशा मुक्ति, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता तथा मानवता भलाई के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। Sirsa News