हमसे जुड़े

Follow us

31.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More

    Patna: पटना के डॉ. राजेश इन्सां, जरूरतमंद परिवारों के लिए बने मसीहा, लगातार कर रहे रक्तदान

    Blood Donation
    Blood Donation: पटना के डॉ. राजेश इन्सां, जरूरतमंद परिवारों के लिए बने मसीहा, लगातार कर रहे रक्तदान

    Indira Gandhi Institute of Medical Sciences (आईजीआईएमएस) अस्पताल में भर्ती एक कैंसर मरीज के लिए जब तत्काल रक्त की जरूरत पड़ी, तब एक बार फिर इंसानियत ने अपनी ताकत दिखाई। ऐसे कठिन समय में आगे आए पीएमसीएच पटना के कर्मचारी डॉ. राजेश इन्सां, जिन्होंने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। Blood Donation

    पीएमसीएच कर्मचारी बने जरूरतमंदों का सहारा

    Patna Medical College and Hospital (पीएमसीएच) में कार्यरत डॉ. राजेश इन्सां लंबे समय से अति लाचार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करते आ रहे हैं। जब भी किसी मरीज को खून की कमी के कारण परेशानी होती है और परिवार रक्त की व्यवस्था नहीं कर पाता, वे बिना हिचक आगे बढ़ते हैं।