हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मण्डावर खान स...

    मण्डावर खान संचालक पर जानलेवा हमले का आरोप, पिता-पुत्र गिरफ्तार

    Kairana Crime News
    Kairana Crime News: मण्डावर खान संचालक पर जानलेवा हमले का आरोप, पिता-पुत्र गिरफ्तार

    खान संचालक ने 13 नामजद व पांच-छह अज्ञात लोगों पर लगाया रंगदारी न देने पर हमला करने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शुरू की मामले की जांच

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: मण्डावर खान संचालक ने तेरह नामजद समेत 19 लोगो पर रंगदारी न दिए पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया है। वहीं, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है। Kairana Crime News

    शासन की ओर से यमुना खादर क्षेत्र के मण्डावर में रेत खनन हेतु पट्टा आंवटित किया गया है। खनन प्वाइंट को हरियाणा के सोनीपत निवासी नीरज मलिक के द्वारा संचालित किया जा रहा है। खान संचालक नीरज मलिक की ओर से कैराना कोतवाली पर एक अभियोग दर्ज कराया गया है। बताया कि विगत 01 मार्च को शाम करीब आठ बजे गांव मण्डावर निवासी मेहरबान, जुनैद पुत्र हारुण, हारुण, आवेश, जुनैद पुत्र अब्बास, इंतज़ार, जुनैद पुत्र इदरीश, शाहरुख, अलताफ, आरिफ, तसव्वर व अफसर तथा कैराना निवासी अफसर रावल व पांच-छह अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडों व तमंचों से लैस होकर खनन प्वाइंट पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने गाड़ी ड्राइवर संदीप निवासी ग्राम बाई थाना बढ़ी जनपद सोनीपत के साथ में गाली-गलौच करते हुए मारपीट की।

    कहा कि ‘या तो हमें पैसे दो नही तो हम रेत की खान नही चलने देंगे’। मामले की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके पश्चात, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में नामजद अलताफ व उसके पिता आरिफ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया खेतों से रेत के वाहन निकालने को लेकर पैसे मांगने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। Kairana Crime News

    यह भी पढ़ें:– धोखाधड़ी की कमाई से खरीदी कार की कुर्की कर पीड़ित को दिलाया मुआवज़ा