हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें हिज्बुल्लाह ल...

    हिज्बुल्लाह लेबनान की सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले इजरायली लोगों से घरों को खाली कर कहीं अन्य स्थान पर चले जाने को कहा

    Beirut
    हिज्बुल्लाह लेबनान की सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले इजरायली लोगों से घरों को खाली कर कहीं अन्य स्थान पर चले जाने को कहा

    बेरुत (एजेंसी)। हिज्बुल्लाह ने लेबनान की सीमा से लगे पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले इजरायल के नागरिकों को शहरों को छोड़कर किसी दूसरे स्थान पर चले जाने के लिए कहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार हिज्बुल्लाह ने यह चेतावनी शुक्रवार सुबह हिब्रू में अपने टेलीग्राम चैनल पर एक संदेश साझा करके दी। हिज्बुल्लाह ने कहा, “लेबनान की आजादी और सुरक्षित नागरिकों के खिलाफ आपकी सेना का हमला, नागरिक बुनियादी ढांचा को नुकसान पहुंचाना और लोगों से घरों को खाली करवाने का अभियान चलाने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे बिना चुनौती दिए नहीं छोड़ा जाएगा।” उधर, इजरायली सेना ने गुरुवार देर शाम लेबनान पर हमला शुरू किया और इसके बाद लोगों को बेरूत के दक्षिणी इलाकों से निकलने के लिए कहा गया, जो हिज्बुल्लाह का गढ़ है। इजरायली रक्षा बलों ने कहा था कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी आतंकी शासन की अवसंरचना के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिये हैं।