हमसे जुड़े

Follow us

34.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    डेरा सच्चा सौदा के सेवादार काला लांगरी ने 71वीं बार किया रक्तदान

    Blood Donation
    Blood Donation: डेरा सच्चा सौदा के सेवादार काला लांगरी ने 71वीं बार किया रक्तदान

    शाह सतनाम जी अस्पताल में पेश की मिसाल

    सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Blood Donation: मानवता की सेवा के भाव को आगे बढ़ाते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार काला लांगरी ने एक बार फिर प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उन्होंने 71वीं बार रक्तदान कर समाज में सेवा और परोपकार का संदेश दिया। काला लांगरी ने यह रक्तदान शाह सतनाम जी अस्पताल में जाकर किया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ ने उनके इस समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

    सेवादार काला लांगरी लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है और यही सबसे बड़ी सेवा है। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी समय-समय पर सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। रक्तदान अभियान भी इन्हीं सेवा कार्यों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है। काला लांगरी का यह 71वां रक्तदान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है। Blood Donation

    यह भी पढ़ें:– Sriganganagar Bomb Threat: श्रीगंगानगर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट