हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश अनियंत्रित ट्...

    अनियंत्रित ट्रोला छात्रों पर चढ़ा, 3 की मौत 3 घायल

    Accident in Agra

    पुलिस ने ट्रोले को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया

    चित्तौड़गढ़ (एजेंसी)।

    राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा नगर में शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ट्रोले ने पोस्टर लगा रहे छात्रों को कुचल दिया जिससे तीन की मौत हो गई व तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि देर रात करीब एक बजे कुछ छात्र नगर के अहिंसा सर्किल के निकट छात्र संघ चुनाव के पोस्टर लगा रहे थे। इस दौरान उदयपुर की ओर से तेज गति से आए ट्रोले ने फुटपाथ पर बैठे छात्रों को कुचल दिया। जिसमें छ: छात्रों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने निम्बाहेड़ा निवासी विकास गौड़, राहुल टांक व ग्राम लक्ष्मीपुरा कनेरा निवासी राकेश धाकड़ को मृत घोषित कर दिया जबकि निम्बाहेड़ा के ही पुष्कर व रोहित को गंभीरा अवस् था में उदयपुर तथा प्रशांत को चित्तौड़गढ़ रैफर किया गया है। पुलिस ने ट्रोले को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।