हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home रंगमंच अपनी बहन के स...

    अपनी बहन के साथ मिलकर जिम खोलेंगे टाइगर श्राफ

    Tiger Shroff

    बांद्रा में एक विशेष एमएमए मान्यता प्राप्त जिम

    नई दिल्ली 30 नवंबर (वार्ता)

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी बहन कृष्णा श्राफ के साथ मिलकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) जिम खोलने जा रहे हैं।(एमएमए) में माहिर टाइगर अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मिलकर एमएमए मैट्रिक्स जिम खोलने की तैयारी में हैं। टाइगर श्रॉफ एक दिसंबर 2018 से बांद्रा में एक विशेष एमएमए मान्यता प्राप्त जिम खोल रहे है।

    टाइगर ने जब भी सार्वजनिक तौर पर अपने प्रशंसकों से बात की है, तब उनसे यह सवाल ज़रूर किया जाता था कि उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) कहां से सीखा है। यही वह वक्त था जब टाइगर ने एक विशेष एमएमए प्रशिक्षण केंद्र खोलना का फैसला किया था और आखिरकार अब उनका यह अधूरा सपना, सच होने जा रहा है। टाइगर का कहना है कि, कृष्णा और मैं एमएमए के बारे में समान रूप से पैशनेट है और एमएमए पर केंद्रित प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।