हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लेकर कहां कुछ...

    लेकर कहां कुछ वापिस जाना ये शरीर भी दान है…

    Welfare Works

    उर्मिला इन्सां की मृत देह मेडीकल रिसर्च के
    लिए दान | Welfare Works

    बठिंडा(सुखनाम)। डेरा सच्चा सौदा की पवित्र प्रेरणाआें के अंतर्गत ब्लॉक बठिंडा की एक डेरा श्रद्धालु के मरणोंपरांत उसकी तरफ से लिए गए प्रण को पूरा करते उसके पारिवारिक सदस्यों ने मृत देह को मेडीकल रिसर्च के लिए दान (Welfare Works) कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार उर्मिला देवी इन्सां निवासी गली नं:10/20, गुरू गोबिन्द सिंह नगर, बठिंडा के मरणोंपरांत उसके पति दुर्गादत्त इन्सां व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने अंतिम संस्कार करने की बजाय शरीर को मैडीकल रिसर्च के लिए आदेश इंस्टीट्यूट आॅफ मैडीकल सार्इंसेंस एंड रिसर्च, बठिंडा को दान किया।

    बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित | Welfare Works

    उर्मिला देवी इन्सां अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, उर्मिला इन्सां तुम्हारा नाम रहेगा के आसमान गुंजायमान नारों के साथ मृत देह को रिश्तेदारों व बड़ी संख्या में ब्लॉक की साध-संगत के अलावा क्षेत्रीय निवासियों ने मृतक के निवास स्थानसे काफिले के रूप में अंतिम विदाई दी। डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाई गई रीत बेटी बेटा एक समान और अमल करते मृतक की बेटियां मधु इन्सां व सीमा इन्सां ने अर्थी को कंधा दिया। इस मौके विभिन्न समितियों के जिम्मेवार, सेवादार, रिशेतदार, स्नेही व क्षेत्रीय निवासियों के अलावा बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।