हमसे जुड़े

Follow us

28.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    इराक में हवाई हमले में नौ आईएस आतंकवादी ढ़ेर

    Iraq

    बगदाद (एजेंसी)

    इराक के उत्तरी प्रांत किरकुक में इराकी वायु सेना तथा अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नौ आतंकवादी मारे गए। इराकी सेना ने यह जानकारी दी। इराक संयुक्त अभियान कमान (जेओसी) के एक बयान के अनुसार खुफिया रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए इराकी और गठबंधन वायु सेना ने प्रांतीय राजधानी किरकुक के दक्षिण में बगदाद से लगभग 250 किलोमीटर दूर दक्षिण में वाडी अबू ख़नाज़िर क्षेत्र में आईएस के एक ठिकाने पर बमबारी की।

    बयान में कहा गया कि इराकी बलों ने नष्ट किए गए ठिकाने की तलाशी ली जहां आतंकवादियों के नौ शव मिले और विस्फोटकों से जुड़े 20 सेलफोन भी पाए गये। इराक में 2017 के अंत में इराक़ी सुरक्षा बलों के पूरे देश में चरमपंथी आईएस आतंकवादियों को पूरी तरह से हरा देने के बाद के सुरक्षा की स्थिति में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।