हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश सरसा को पछाड़,...

    सरसा को पछाड़, कैथल फिर आया पहले पायदान पर

    Scratched Saras, Kaithal came back to the top

     विदेशों में 220 सेवादारों ने 902 घंटे किया रामनाम का जाप

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के बीच चल रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार हरियाणा के 6 तथा पंजाब के 4 ब्लॉकों ने टॉप टैन में जगह बनाई है। हरियाणा के ब्लॉक सरसा को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर ब्लॉक कैथल ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं कल्याणनगर ने दूसरा तो पंजाब के ब्लॉक बठोई डकाला ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। सुमिरन प्रेम मुकाबले के दौरान भारतवर्ष व दुनियाभर के 339 ब्लॉकों के 179268 सेवादारों ने 1543288 घंटे सुमिरन किया। इस सुमिरन प्रेम मुकाबले में हरियाणा के ब्लॉक कैथल के 12542 सेवादारों ने 300239 घंटे सुमिरन कर पहले नंबर पर जगह बनाई वहीं ब्लॉक कल्याण नगर के 13980 सेवादारों ने 75756 घंटे सुमिरन कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि तीसरे नंबर पर रहे पंजाब के ब्लॉक

    बठोई डकाला के 5360 सेवादारों ने 45409 घंटे सुमिरन कर तीसरा स्थान पाया। वहीं इस बार के सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में पंजाब में बठोई डकाला ने पहला स्थान हासिल किया, राजस्थान में केसरीसिंहपुर ब्लॉक, उत्तर प्रदेश में सिरसागंज, हिमाचल प्रदेश में पौंटा साहिब, दिल्ली में ब्लॉक अलीपुर नरेला, उत्तराखंड में रूड़की ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विदेशों में मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में 220 सेवादारों ने 902 घंटे किया रामनाम का जाप किया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।